Breaking News

महेंद्र सिंह धोनी की पुरानी प्रेमिका कहतीं है खुदको, जूली2 की अदाकारा राय लक्ष्मी

गूगल
राय लक्ष्मी की हालिया रिलीज फिल्म जूली 2 वैसे तो कमाई के मामले में बोक्सोफ्फिस पर औसत ही साबित हुई, लेकिन इसके बावजूद भी साउथ की यह अदाकारा अपने एक पुराने लव अफेयर के चलते सुर्खियाँ बटोर रही हैं।
दीपक शिवदासिनी निर्देशित जूली – 2 फिल्म से पहले एक्ट्रेस राय लक्ष्मी तब सुर्खियों में आई थीं जब उनका नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ जोड़ा गया था।

गूगल

कुछ वर्ष पहले राय लक्ष्मी के बारे में इस तरह की खबरें आई थीं कि उनका धोनी से लव अफेयर है और वह अक्सर उनके साथ वक़्त बिताती हैं।

गूगल

मीडिया सोर्सेज की माने तो ये बात तब की है जब धोनी आईपीएल सीजन 1 में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान बनाये गए  थे और साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी इसी टीम की ब्रांड एम्बेसडर हुआ करती थी।

चर्चा में:-
विराट और अनुष्का ने इंस्ट्रागाम पोस्ट से कमाए 3 करोड़ रुपए

तब एक आईपीएल पार्टी में दोनो के कॉमन फ्रेंड और चेन्नई सुपरकिंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के साथी क्रिकेटर सुरेश रैना ने धोनी को एक्ट्रेस राय लक्ष्मी से मिलवाया था। तभी से दोनों के बीच रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी।

गूगल

उन्ही दिनों एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में राय लक्ष्मी ने कहा था - इतना वक्त बीत गया, मगर जब भी धोनी का जिक्र आता है, तो मेरा नाम जरूर लिया जाता है।

आज भी हमारे रोमांस के बारे में खबरें उड़ाई जाती हैं, मुझे इस बात से नफरत है। मुझे इस बात का यकीन हो चुका है कि मेरा महेंद्र सिंह धोनी के साथ रिश्ता किसी दाग की तरह है जो आसानी से नहीं जाने वाला है।
गूगल
धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर राय लक्ष्मी ने तब यह कहा था कि मैं महेंद्र सिंह धोनी को बहुत अच्छे से जानती थी, पर यह नहीं कह सकती कि क्या इसे किसी रिश्ते का नाम दिया जा सकता है। हम अब भी एक दूसरे की इज्जत करते हैं।  वह अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ चुके हैं, हालांकि हमारी वह कहानी बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है।

क्रिकेट व बॉलीवुड से जुडी और खबरें पढने के लिए हमसे जुड़े रहे, लाइक व कमेंट करके हमारे काम को सराहते रहे |

No comments