Breaking News

देखिये दुनिया का सबसे अनोखा और छोटा देश जिसमे केवल 27 लोग रहते है

गूगल
अब तक दुनिया वेटिकन सिटी को सबसे छोटे देश के रूप में अंतरराष्ट्रीय पटल देखा जाता था, लेकिन हमारी पृथ्वी पर एक देश ऐसा भी है जो दुनिया के सबसे छोटे देश की तरह जाना जाता है। हालांकि अभी इसे वैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं है लेकिन इंटरनेट पर  इस देश को लेकर कई खबरे आने लग गयी है । आपको बता दें दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहाँ सिर्फ 27 लोग रहते हैं। इस देश की कुल जनसंख्या सिर्फ 27 है। इस देश का नाम है सीलैंड। 

यह देश इंग्लैंड के पास बसा है, इसे दूसरे वल्र्ड वार के समय ब्रिटेन ने बनाया था। यह इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किमी दूर स्थित है। सीलैंड खंडहर बन चुके समुद्री किले पर स्थित है। हालांकि, बाद में इसे खाली कर दिया क्यूँ की यहां जान का खतरा बना रहता है। हम आपको बताते हैं कि यहां किसका शासन था और कौन था यहाँ का राजा।


गूगल

इसे भी पढ़े:-
बच्चों की यह चित्रकारी पड़ी उनके माता-पिता पर भारी

इस देख को माइक्रो नेशन कहा जाता है यहां पर हमेशा अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा। हालांकि, 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के शख्स ने खुद को सीलैंड का राजा घोषित किय था। रॉय बेट्स की मृत्यु के बाद अब इस पर उनके बेटे माइकल का शासन है।

बता दें कि माइक्रो नेशन मतलब छोटा देश, हालांकि सीलैंड को अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली अधिकारिक तौर पे उसे देश नहीं मां सकते लेकिन यहां के लोगों का दावा है की यह एक अलग देश है और इसे देश घोषित करना ही चाहिए उनकी सरकार से यही मांग है इसे अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक देश की जगह मिले।

गूगल

मजे की बात तो यह है इस देश की अपनी करेंसी और स्टेम्प टिकट भी है। सीलैंड का क्षेत्रफल बहुत कम है, ऐसे में इसके पास जीने का कोई साधन नहीं है। लोगों को इसका पता पहली बार इंटरनेट के जरिए पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन दिया ताकि इनका गुज़ारा हो सके। इस कदम से यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली। 

अभी तक दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी ही है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यहां की जनसंख्या 800 है।

पोस्ट पसंद आया तो लाइक करें व अपने दोस्तों के साथ शेयर करें| हमे फॉलो करके एसी ख़बरों का हर रोज आनंद उठाएं| अपने विचार निचे कमेंट बॉक्स में हमे बताएं |

No comments