Breaking News

घरेलू उपायों से बढाये आखों की रोशनी

गूगल
आज-कल हर घर में आखों की समस्या काफी बढती जा रही है. क्योकि आज के बच्चे पूरा दिन घर में इस्तेमाल होने वाले टीवी, कंप्यूटर और सबसे बड़ा कारण मोबाइल फ़ोन, जिनका हर कोई इस्तमाल कर रहा है. 

ये एक ऐसी चीज़े है जिससे कि रेडिएशन निकालता और सीधा आखों पर ज्यादा फर्क डालता है. और बस एक येही कारण नही है जो आखों की रोशनी पर फर्क डालता है. हमारे खान-पान भी इसका जिम्मेदार है. इससे हमें दिखने कम लग जाता है और हमें चश्मा लग जाता है.

लेकिन आज हम आपको ऐसे उपाये बतायेंगे जिससे आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं.

रोजाना एक्सरसाइज करे
आंखों की रोशनी बढ़ाने और थकान को दूर करने के लिए आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं. हम यहां आपको कुछ ऐसी ही आसान एक्सरसाइज बता रहें हैं जो आप घर पर ही कर सकते हैं.

जरुर पढ़ें:-चमत्कारी गुणों से भरपूर है सौंफ, जानिए 4 लाभकारी फायदे

पेंसिल की सहायता से


पेंसिल का उपयोग हम ध्यान लगाने के लिए कर सकते हैं. हाथ में एक पेंसिल को बिल्कुल सीधा पकड़ें और इस पर अपना ध्यान केंद्रित करें. इसे आंखों से एक हाथ की दूरी पर रखें और धीरे-धीरे पहले अपनी आंखों के पास लाएं और फिर इसे दूर ले जाएं. ऐसा इस प्रक्रिया के दौरान अपना ध्यान पेंसिल पर केंद्रित रखें. इसे आप 10 बार दोहराएं.
गूगल



आंखों को घुमाना


इस एक्सरसाइज के दौरान आप अपनी पलकों को बार-बार झपकाएं. इसके बाद आंखों को क्लॉक-वाइज और एंटी-क्लॉक वाइज दिशा में बार-बार घुमाएं. दोनों तरफ से 5-5 बार आंखों को घुमाएं और हर बार ये प्रक्रिया दोहराते हुए थोड़ा आराम करके पलकें झपकाएं.


गूगल

हरी चीजों का इस्तेमाल

जी हा एक्सरसाइज के अलावा आप हरी चीजों का इस्तेमाल करके अपने आखों की रोशनी बड़ा सकते है. हरी सब्जिया, जूस आदि का इस्तेमाल कर सकते है. निचे हम आपको जूस के बारे में बताते है और फ़ायदे भी:

ग्रीन जूस


पालक, हरे सेब और केल के जूस में बायोफ्लेवोनॉयड, विटामिन-सी और कार्टेनॉयड्स होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही आंखों को हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट रेज से भी बचाता है. ये सारे तत्व आंखों को कैटेरैक्ट्स और मस्कुलर डिजेनेरेशन जैसी समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है.


ग्रीन जूस | गूगल



आंवला


आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी आंवला लाभकारी होता है. इसमें कैरोटीन और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है और साथ ही यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप आंवला का जूस पी सकते हैं या सुबह-सुबह हरा आंवला खा सकते हैं.


आवला जूस | गूगल


ऐसे ओर भी तरीके है जिससे की हम अपनी आखों की रोशनी को बड़ा सकते है. अगर आप हमारे बताये गए इन उपायों को आजमाते है तो काफी ही जल्द्द अपनी आखों में फर्क देखेंगे.
पोस्ट पसंद आया तो लाइक करें व अपने दोस्तों के साथ शेयर करें| हमे फॉलो करके एसी ख़बरों का हर रोज आनंद उठाएं| अपने विचार निचे कमेंट बॉक्स में हमे बताएं |


No comments