Breaking News

इस गाने से वापसी करेंगे यो यो हनी सिंह, पूरी खबर यहाँ पढ़ें

Related image
गूगल

बॉलीवुड के पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह लगभग 2 साल का ब्रेक लेने के बाद एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए तैयार हैं. फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के निर्माताओं की अगली कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गाने 'दिल चोरी सड्डा हो गया' से हनी सिंह दमदार कमबैक करेंगे. फिल्म का यह पार्टी नंबर 26 दिसंबर को रिलीज होगा. 

अपने गाने के बारे में हनी सिंह ने कहा, "अपने फैन्स के सामने नया गाना पेश करते हुए मैं बहुत खुश हूं. मैंने हमेशा हंस राज हंस जी के काम की सराहना की है और उनके गीत को हिंदी लिरिक्स के साथ एक भांगड़ा का रूप देना काफी मजेदार रहा. मेरे सभी प्रशंसकों के लिए बहुत सारा प्यार, जो मेरे गाने का इंतजार कर रहे थे."

Related image
गूगल

उन्होंने कहा, "टी-सीरीज के साथ मेरा संबंध कई सालों पुराना है. उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है. पहले भी हमने एक साथ कई बेहतरीन काम किए हैं."

हनी के पिछले गाने चार बोतल वोडका..., ब्लू आइज..., धीरे धीरे... को इसी बैनर के तहत रिलीज किया गया था और इन गीतों को आज भी पसंदीदा पार्टी नंबर माना जाता है.

अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें फॉलो कर ताज़ा जानकारी पाते रहे. लाइक, शेयर और कमेंट कर अपना सुजाव जरुर दे.

No comments