शरीर में खाना नहीं लगता, अगर ऐसी है तो शुरू करें इन दो चीज़ो का सेवन
आजकल हर किसी के दिमाग में परेशानी नव अपना घर बना लिया है। कई लोगो को वजह बढ़ने से परेशानी है, के को वजन कम होने से। जिनका शरीर फिट है उनको सिक्स पैक एब्स चाहिए। मतलब सभी किसी न किसी चीज़ को लेकर असंतुष्ट है।
लेकिन आज का हमारा विषय दुबले शरीर को मोटा बनाने को लेकर है, कुछ लोग मोटा होने के लिए दवाओं का भी इस्तेमाल करने लग जाते है, जो की बिल्कुल ही गलत है। इसके कई नुकसान भी होते है। इस तरह की दवाओं का सेवन करना आपके शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है।
कुछ लोगो को समस्या रहती है कि वह कुछ भी खालें उनके शरीर पर नही लगता,इसलिए आज हम आपको प्राकृतिक तरीको से वजन बढ़ाने के बारे में बताने जा रहे है।
वजन बढ़ाने के आसान उपाय-
- जिन लोगो को यह तकलीफ है कि उनका पाचन तंत्र कमजोर है, उनमे वजन न बढ़ पाने की समस्या अक्सर पाई जाती है। ऐसे में आपके लिए सबसे अव्वल उपाय है कि मुलेठी का प्रयोग करें। मुलेठी आपके शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत बना देगी।
- दूसरी चीज जिसका सेवन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा, वह है एक छोटे चम्मच अश्वगंधा चूर्ण और थोड़ा-सा मक्खन, जिसे आपको 1 गिलास गुनगुने दूध में मिला कर रात में सोने से कुछ पहले पीना है। इसके हर रोज सेवन से ही आपको अपने शरीर में बदलाव महसूस होने लगेगा। एक महीने के भीतर ही आपका दुबलापन समाप्त हो जाएगा।
और भी जाने:

No comments