फैशन टिप्स : कम बजट में जबरदस्त टिप्स जिससे लड़के दिखे स्टायलिश
![]() |
| पिनटेरेस्ट |
लडको को जरुरी है की वे खुद की ड्रेसिंग सेंस, खाने-पीने में ध्यानं दें ताकि वो सुंदर और स्टाइलिश दिख सकें। स्टाइलिश दिखने के लिए लड़कियों के पास सैकड़ों ऑप्शन होते हैं, मगर लड़कों के पास गिने चुने ही ओप्तिओंस होते है. ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियों को मार्केट में कम पैसे में भी ब्रांडेड और स्टाइलिश कपड़े मगर लड़कों ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। आज हम आपको ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप कम बजट में भी स्टाइलिश दिखेंगे.
बालो का स्टाइल
जी हा सबसे पहले आप अपने बालो का हेयर स्टाइल अपने फेस कट के अनुसार कराये. इसके बाद आप अपने बालो को मार्किट में उपलब्द जेल, वैक्स के जरिये सेट कर सकते है.
![]() |
| द लिटिल ब्लोंड |
सन ग्लासेस
इस तरह का सन ग्लास पहने जो आपके चेहरे के आकार के हिसाब से सूट करता हो। ये सन ग्लास बेहद सस्ता और कूल स्टाइल में आपको आसानी से मिल सकते है.
स्माइली फेस
चहरे पे मुस्कान हमेशा रखे. हस्ता हुआ चहरा सबको अच्छा लगता है और चहरे की रोनक भी बढ़ जाती है. यदि आपका ड्रसिंग सेन्स बहुत अच्छा है ओर आपके चेहरे पर स्माइल नहीं है तो आपका लुक फीका पड़ने लगता है। इसलिए हमेशा अपने फेस पर स्माइल बरकरार रखें.
इसे भी पढ़े:-
लडको को बनना है हैंडसम, तो खाए ये 4 चीज़े
चेक शर्ट
अगर आप ज्यादातर प्लेन या फॉर्मल शर्ट पहनते हैं तो इसे थोड़ा बदल दीजिए। इसके बजाए चेक शर्ट ट्राई कीजिए। मार्केट में आपको कई कलरफुल चेक शर्ट्स मिल जाएंगे। इसे आप ऑफिस या इसके अलावा कहीं भी पहन सकते हैं।
प्रिंटेड टी-शर्ट
आजकल प्रिंटेड टी शर्ट का जमाना है, ऑनलाइन मार्केट में मन चाहा प्रिंट किया हुआ टी शर्ट उपलब्ध है। इसके अलावा आपको शोरूम और छोटी-छोटी दुकानों में भी प्रिंटेड टी शर्ट मिल जाएगी।
ट्राउजर्स
अगर आप फॉर्मल लुक में वैराइटी ढूंढ़ रहे हैं तो लूज़ ट्राउजर्स आपके लिए बेस्ट है। लाइट शेड्स इन हाई-वेस्टेड ट्राउजर्स के साथ फोल्डेड शर्ट का कॉम्बिनेशन परफेक्ट लुक देगा।
![]() |
| पिनटेरेस्ट |
जूते
लड़कों को चाहिए के वे अपने पास हमेशा ऐसे जूतों का एक जोड़ा रखें जो की किसी भी तरह के कपड़ों के साथ चल सकते हों। ब्लैक स्नीकर और लोफर का इस्तेमाल भी कर सकते हो जो आपको बेहद आराम और स्टाइलिश लुक देगा।
तो दोस्तों ये थे आपके लिए कम बजट में अच्छे दिखने के लिए कुछ टिप्स. अगर आप ओर भी कुछ जानना चाहते है तो आप हमें फॉलो कर हमसे जुड़े रहे. हम आपको डेली कुछ न कुछ टिप्स देते रहंगे. अगर आपको ये अच्छा लगा हो तो आप इसे लाइक, अपने दोस्तों के साथ शेयर, और सबसे अहम बात आप अपनी राय निचे कमेंट बॉक्स में जरुर दे.



No comments