Breaking News

कभी अक्षय कुमार की प्रेमिका रही ये अभिनेत्री आज है गुमनाम

कभी अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड रही ये एक्ट्रेस आज है गुमनाम
गूगल
दोस्तों आपको बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा जुल्का जरूर याद होगी जो 1990 के दशक में काफी लोकप्रिय हुई थी  आप को बता दे की आयशा अब  एक बिजनेस वुमन बन चुकी हैं और पति के साथ कदम से कदम मिलाते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। एक वक्त था जब आयशा बॉलीवुड की नामचीन हीरोइन थीं।

आयशा ने जो जीता वही सिंकदर, कुर्बान, खिलाड़ी, मासूम, 'बलमा', 'रंग' और 'वक्त हमारा है' समेत बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया।

गूगल
आयशा को आमिर, सलमान, अक्षय और कमल हासन जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त है। 1990 के दशक में आयशा युवा दिलों की धड़कन हुआ करती थीं। 'जो जीता वही सिंकदर' में उन्हें स्कूस की स्टूडेंट अंजलि के तौैर पर खूब पसंद किया गया।

आयशा की यादगार फिल्मों में 'खिलाड़ी' भी शामिल है और 'खिलाड़ी' कुमार यानि अक्षय कुमार के साथ उनका नाम भी जुड़ा था। अक्षय कुमार और इनकी केमेस्ट्री खूब चर्चा में रही थी। अक्षय कुमार के साथ आयशा जुल्का की खिलाड़ी, बारूद, वक्त हमारा है सहित 5 फिल्में आई।

जानिए इस साल सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गयी अभिनेत्री का नाम

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आयशा, अक्षय को लेकर सीरियस थींं, मगर अक्षय उस वक्त सीरियस रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे। बाद में दोनों अलग हो गए। अक्षय ने फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान आयशा का साथ छोड़ रवीना से नजदीकी बढ़ा ली।


साल 2003 में आयशा की जिंदगी में कोई आया। बॉलीवुड में तो आयशा को सच्ची मोहब्बत नहीं मिली। समीर वाशी में उन्हें वो शख्स दिखा जो जिंदगी भर उऩका साथ निभा सकता था।

गूगल
2003 में आयशा ने समीर वाशी से शादी रचा ली जो एक कंस्ट्रक्शन टायकून हैं जिनके साथ आयशा कंस्ट्रक्शन कंपनी SamRock , स्पा और अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन जैसे कई बिजनेस संभाल रही हैं।

पोस्ट पसंद आया तो लाइक करें व अपने दोस्तों के साथ शेयर करें| हमे फॉलो करके एसी ख़बरों का हर रोज आनंद उठाएं| अपने विचार निचे कमेंट बॉक्स में हमे बताएं |

No comments