Breaking News

चेहरे को चमकदार बनने के लिए अपनाये ये टिप्स

ज्यादातर महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए मार्केट में मिलने वाले कई महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इनके कई साइड-इफैक्ट्स भी हाेते हैं। लेकिन आज हम आपकाे बताने वाले हैं कि कैसे घर पर बनाया गया फेस मास्क आपकाे खूबसूरत आैर आकर्षक बनाता है।

जिनकी ऑयली स्किन हाेती है उनकाे अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए मुल्तानी मिट्टी से बना फेस मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 छोटा चम्मच गुलाबजल और 2-3 बूंद नींबू रस मिलाकर फेस मास्क बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। ये फेस पैक आपके चेहरे के लिए बेहद लाभकारी आैर फायदेमंद हाेता है।

सर्दियों में ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई हाे जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए शहद से बना फेस मास्क इस्तेमाल करें। 2 बड़े चम्मच मिल्क पाऊडर में 2 बड़े चम्मच शहद और पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाएं। इस पेस्ट में पानी की जगह गुलाबजल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद ठंड़े पानी से धो लें।

कुछ लाेगाें की स्किन ऑयली हाेने के साथ-साथ ड्राई भी हाेती है। इसके लिए दही सबसे अच्छा ऑप्शन है। 1/2 कप दही में 1 एग व्हाइट डालें और अच्छी तरह से मिलाकर फेस मास्क तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और फिर फेस को अच्छे से धो लें। ये आपके चेहरे काे चमकदार बनाने के लिए काफी फायदेमंद हाेती है।

नॉर्मल स्किन के लिए आप लाेग खीरे से बना सिंपल फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 खीरे काट लें और इसे आधे कप ओट्स के साथ मिलाकर दरदरा पेस्ट तैयार करें फ्रिज में स्टोर कर इस पेस्ट को इस्तेमाल करें। इस्तेमाल करने से पहले इसमें 1 बड़ा चम्मच मिल्क क्रीम मिलाएं और 10 मिनट लगाकर धो लें।

No comments