Breaking News

खूबसूरती के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल करती अहि ये मॉडल

खूबसूरती पाने के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल सुना है आपने? लंदन की एक मॉडल तो यही करती है। जी हां ब्रिटेश मॉडल ऐबी क्लेंसी ने अपनी स्किन को जवां रखने वाले राज का खुलासा किया है। ऐबी क्लेंसी का कहना है कि अपनी स्किन को जवां रखने के लिए सांप के जहर इस्तेमाल करती हैं।वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, क्लेंसी (उम्र 31) ने त्वचा में कसाव और जवां लुक पाने के लिए अपने चेहरे पर सांप का स्लाइवा (लार) लगाने सहित विभिन्न सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग किया है।
क्लेंसी के पति का नाम पीटर क्राउच है क्लेंसी दो बेटियों 6 वर्षीय सोफिया और 21 महीने की लिबर्टी की  माँ भी  हैं। उन्होंने समाचार पत्र ‘मेट्रो’ को बताया, “मैंने सांप का जहर इस्तेमाल किया है और यह अच्छा था।पर्याप्त नींद, पानी और मॉइश्चराइजर मेरे लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं।” क्लेंसी ने कहा कि स्किनस्यूटिकल्स भले ही मंहगा होता है लेकिन यह टिकाऊ होता है और बस जरा सा लगाने की जरूरत होती है।

No comments