Breaking News

इस वक्त दही खायंगे तो नही होगा नुकसान

दही को संपूर्ण भोजन कहा जाता हैं, दही के सेवन पेट से जुड़े हर प्रकार के रोग का अचूक और प्रभावशाली इलाज माना जाता है। प्रतिदिन दही का सेवन करने वाले लोगों का शरीर कई तरह के रोगों से बचा रहता है। ये बात शोध से भी स्पष्ट हो चुका है कि दही के सेवन से आंतों और पेट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं।

    दही में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा होता है। इसके लिए दोपहर के भोजन यानी लंच के साथ एक कटोरी दही (150 ग्राम) का सेवन सबसे सही बताया गया है। नियमित रूप से आप दही खाएंगे तो आप कुछ ही दिनों में अपने शरीर में बदलाव महसूस करेंगे।

    दही का सेवन पाचन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।दही के सेवन से खून की कमी और कमजोरी दूर होती है। कई शोध से भी यह साफ हो चुका है कि दही का सेवन से पेट में होने वाले इन्फेक्शन से आपको बचाता है।

    दही खाने से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियां नहीं होती हैं। फैट मुक्त दही रक्त में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता हैं।कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा रक्त प्रवाह को प्रभावित करती है और व्यक्ति को हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। इतनी सारी खूबियां होती हैं दही में तो हम क्यों नहीं प्रतिदिन दही को अपने भोजन में शामिल करें।

No comments