महिलाओं ने पहली बार स्टेडियम में देखा फुटबॉल मैच
सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं ने स्टेडियम में पुरुषों का फुटबॉल मैच देखा। किंग अबदुल्ला स्टेडियम में महिलाएं अपने परिवारों के साथ पहली बार नजर आईं।
- इस मौके पर महिलाओं ने बुर्का पहन कर स्टेडियम के गेट पर लोगों का स्वागत भी किया। सऊदी अरब में महिलाओं को पहली बार पुरुषों का फुटबॉल मैच देखने की इजाजत दी गई है।
- अल-अहली और अल-बातिन टीमों के बीच खेले गए मैच को देखने महिलाएं स्टेडियम पहुंचीं। इस दौरान उनके पति, बच्चे और दोस्त भी साथ थे।
- स्टेडियम में मैच देखने पहुंची मुनीरा अल-घामडी ने कहा, 'यह फैसला बहुत पहले लागू होना चाहिए था लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि यह फैसला सही समय पर लिया गया।' मुस्लिम महिलाओं को परिवार के साथ पुरुषों का मैच देखने देना सऊदी जैसे रुढ़िवादी मुस्लिम देश की प्रगतिशील प्रवृत्ति को दर्शाता है। पिछले कुछ समय से सऊदी अरब काफी बदलावों से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन सभी फैसलों के पीछे सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की युवा और प्रगतिशील सोच है।

No comments