Breaking News

इन पाकिस्तानियों से प्यार कर बैठे थे, बॉलीवुड के ये सुपरस्टार

बॉलीवुड की दुनिया में कब किस को किस से प्यार हो जाये और कब उनका ब्रेकअप हो जाये इस बारे में कोई भी कुछ नहीं कह सकता | लेकिन ये भी कहाँ जाता है कि प्यार किसी भी बंदिशों को नहीं देखता और न ही किसी सरहद को देखता है और ये सच भी साबित हुआ है| जब बॉलीवुड के कई जाने माने सुपरस्टार हमारे देश के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले देश पाकिस्तान की इन हस्तियों से प्यार कर बैठे थे |

सलमान खान 
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जिनका नाम आये दिन एक नयी हीरोइन के साथ जुड़ जाता है | एक बार उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली खान के साथ में भी जुड़ा था | कहाँ जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को लगभग 8 साल तक डेट किया था |

सुष्मिता सेन 
मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीतने वाली सुष्मिता भी एक पाकिस्तानी को प्यार में अपना दिल दे बैठी थी | वो पाकिस्तानी थे पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम, दोनों के प्यार के किस्से एक बार खूब सुर्खियों रहे | लेकिन फिर दोनों का रिश्ता प्यार पर ही ख़त्म हो गया था |

जीनत अमान 
जीनत अमान जो बॉलीवुड में पुराने समय में अपने बोल्ड सीन को लेकर काफी सुर्खियों रही है | वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके इमरान खान को प्यार कर बैठी थी | दोनों ने एक दूसरे को काफी डेट भी किया |

अश्मित पटेल 
बिग बॉस के घर में एक दूसरे को मिले अश्मित और वीणा मालिक भी एक दूसरे को प्यार कर बैठे थे और बिग बॉस के घर के बहार भी दोनों ने एक दूसरे को काफी डेट किया | लेकिन फिर भी दोनों का प्यार परवान नहीं चढ़ सका और जल्द ही ख़त्म भी हो गया |

No comments