Breaking News

काजू खाने के फायदे जरूर जाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

 काजू में मैग्नीशियम पाया जाता हैं जो उच्च रक्तचाप को कम करने में और दिल के दौररे को रोकने में मदद करता है। काजू कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित रखता है। काजू में प्रोटीन की मात्रा काफी होती है जो बॉडी व हड्डियों को मजबूत बनाती है। चाहे मिठाई में काजू कतलीहो या फिर दूसरे पकवानों में काजू का इस्तेमाल। काजू किसी भी आम डिश को शाही बना सकता है। अब जब काजू हमें इतना पसंद ही है तो इससे होने वाले लाभ के बारे में भी जान लेना चाहिए।काजू में प्रोटीन, खनिज लवण, लौह, फाइबर, फोलेट, मेग्नीशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम, और तांबा का अच्छा स्त्रोत है। काजू का तेल, स्कर्वी मस्सा और रिंगवर्म के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आप प्रतिदिन 8-10 काजू का सेवन कर सकते हैं।
1 काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता हैं, जिससे हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं।
2 काजू खाने से हमारे बाल मजबूत रहते हैं, क्योंकि इसमें काॅपर अधिक मात्रा में मौजूद होता हैं।
3 काजू खाने से त्वचा ग्लो करने लगती हैं, और चेहरा बिल्कुल निखर जाता हैं।
4 काजू में एंटी ओक्सिडेंट जैसे विटामिन ई और सेलनियम भी होते हैं, जो कि कैंसर से बचाव करता हैं।
5 काजू में विटामिन बी भी पाया जाता हैं, और नियमित रूप से काजू खाने से हमारी याद्दाशत बढ़ती हैं। 

No comments