Breaking News

मोटापा कम करने के उपाय

आजकल बहुत बड़ी समस्या बन गयी है इसे कम करने के लिए लोग क्या-क्या नही करते है व्यायाम,जिम,कार्डियो से लेकर क्रैश डेटिंग तक आजमाते है पर इससे मोटापा कम होने के बजाय स्टैमिना कम होने लगती है पर मोटापा बना ही रहता है.

अगर आप मोटापा कम करना चाहते है तो इतनी तामझाम करने से अच्छा है आप अपनी लाइफस्टाइल को बदलें और संतुलित आहार की मदद लें.
तो आइये हम बताते हैं मोटापा कम करने के उपाय-
1 .नास्ता-सुबह नास्ता जरुर करें और थोड़ी देर-देर पर कुछ न कुछ खाते रहें लेकिन इस बात का ख्याल रहे जो भी खा रहे हों कैलोरी की मात्रा कम हो.
2 .पानी-मोटापा कम करने के लिए ज्यादा पानी का इस्तेमाल करें खासकर खाना खाने के 20 मिनट पहले और खाना खाने से पहले पानी पीयें इससे पेट भरा रहेगा और आप कम खाना खायेंगे जिससे मोटापा कंट्रोल में आने लगेगा.
3 .काली चाय-बहुत लोगों को चाय पीने की आदत होती है आप जब भी चाय पीये तो काली चाय पीयें क्योंकि काली चाय मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है और बढे हुए चर्बी घटाने में मदद मिलती है.
4 .ग्रीन टी-दिन में कम से कम एक से दो बार ग्रीन टी जरुर पियें क्योंकि ग्रीन टी वजन घटाने में मदद करती है इसमें एंटी ओक्सी डेंट और कौफिन पाया जाता है जो मोटापा और वजन कम करने में मदद करता है.
5 .रात का खाना-रात का खाना कम मात्रा में और जल्दी खा लेना चाहिए जिससे भोजन को पचने का भरपूर समय मिले.
6 .दिन की शुरुआत-सुबह-सुबह जीरा पानी,मेथी पानी,अजवायन पानी या आंवला जूस के करें इससे मेटाबोलिक रेट बढेगा और वजन कम करने में मदद मिलेगी.

No comments