Breaking News

46 साल से घर से गायब युवक मिला ऐसे हुआ स्वागत

 सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश के एक परिवार के लिए उस समय खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा जब 46 साल से गायब उनके परिवार का एक सदस्य वापस आ गया। परिवार वालों ने तो उसको मरा हुआ समझ कर क्रियाकर्म भी कर दिया गया था। जशी नामक इस यवक के गांव वापस आने पर परिवार ने घोड़े पर बैठाकर गांव में ढोल और बाजे संग यात्रा निकाली। जशी की उम्र 95 साल है और उसे जिंदा देखकर पत्नी बहुत खुश है।

जशी के मुताबिक 46 साल पहले  मानसिक बीमारी के चलते वह ट्रेन में बैठकर महाराष्ट्र के नागपुरपहुंच गया था। पैसे न होने की वजह से उसने खाना चुराया और पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जमानत न दे पाने की वजह से कई साल वह हवालात में ही रहा और अब घर वापस आ गया। 

No comments