Breaking News

क्या आप जानते है किवी फल के फायदे सेहत के लिए होता है फायदेमंद

कीवी भूरे रंग का फल होता हैं जो चीकू की तरह दिखाई देता हैं। कीवी ऊपर से भूरे रंग का रेशेदार फल होता हैं, लेकिन अन्दर से काटने पर यह हरे रंग का होता हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम दो किवी फल का सुरक्षित रूप से सेवन कर सकता है। गुर्दे की बीमारी वाले व्यक्तियों को अपने पोटैशियम के सेवन को सीमित करने की आवश्यकता होती है।

इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कीवी फल अर्थराइटिस की शिकायत को दूर करता है और शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में कारगर है। जो लोग इसका नियमित सेवन करते हैं उन्हें कब्ज की समस्या में भी फायदा मिलता है।

कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है।

कोलिंस, होर्स्का और हॉटेन के अध्ययन द्वारा पता चला है, किवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स का अनोखा तालमेल डीएनए कोशिका को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार यह कैंसर से भी बचाता है।
\
अगर आप रोजाना कीवी का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने का काम करता है।
विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है।

No comments