बिना इंटरनेट भी देखे आईपीएल
Forme TV1 में डुअल सिम सपोर्ट, 2.8 इंच की TFT डिस्प्ले दि गयी है। इसमें एक कीपैड भी दिया गया है जिसे 8GB तक बढ़ाई जा सकने वाली मेमोरी दि गयी है। इसमें 2800mAh की बैटरी दि गयी है जो फोन को आॅन होने में पावर देती है। फोन में टॉर्च और रियर कैमरा भी है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया लाइव टीवी का सपोर्ट है।
इसमें दिए गए टीवी वाले बटन की मदद से आप लाइव टीवी और मैच देख सकेंगे। टीवी के लिए फोन में एक एंटिना भी दिया गया है जिससे आप सिग्नल को सेट कर सकते है। अभी हाल ही में दूरदर्शन पर भी आईपीएल के मैच का प्रसारण हो रहा है। ऐसे में इसका फायदा आप इस फोन के जरिए उठा सकते हैं। इस फोन की कीमत 1,399 रुपये है और इसे ऑफलाइन व ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

No comments