Breaking News

यदि आपके अंग भी सफाई करने के बाद भी रहते है काले तो अपनाये ये तरीका

आजकल के जमाने में दुनिया बहुत ही तेज हो गई है। और इसी वजह से सभी व्यक्ति भी काफी तेज हो गए हैं। जिसकी वजह से हम जल्दी जल्दी के चक्कर में कई चीजें मिस कर देते हैं। जल्दीबाजी के चक्कर में हम अपने कई ऐसे अंग नहाते वक्त साफ नहीं करते जिन्हें साफ करना अत्यंत आवश्यक होता है। और साफ ना होने की वजह से वह धीरे-धीरे काले पड़ते जाते हैं और बाद में वह देखने में बहुत ही भद्दे और बेकार लगते हैं। शरीर के कई ऐसे अंग होते हैं जो साफ करने के बावजूद काले पड़ जाते हैं। तो आज हम आपको ऐसे नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं जिसके जरिए आप घर के सामानों का प्रयोग करके अत्यंत आसानी से अपने उस अंग को साफ कर पाएंगे।
 यदि आप अपने उन अंगों को साफ करना चाहते हैं तो आपको एक चम्मच बेसन, एक नींबू और थोड़े से शहद की आवश्यकता पड़ेगी। पुराने जमाने में बेसन सौंदर्य बढ़ाने के के लिए इस्तेमाल किया जाता था और यह बहुत ही गुणकारी वस्तु है। कालेपन को दूर करने के लिए आपको एक चम्मच बेसन में दो नींबू के रस और हल्के से शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। ध्यान रखें कि आपका पेस्ट अत्यधिक गिला नहीं होना चाहिए। अपने पेस्ट को जितना हो सके उतना सूखा बनाएं। इसके बाद आपको उस पेस्ट को अपने काले अंगों पर हल्के हाथों से रगड़ना है। 5 मिनट रगड़ने के बाद आपको अपने अंग को गर्म पानी से धो लेना है। यह प्रक्रिया आपको कम से कम 30 दिन तक दोहरानी है। इसके बाद आप देख पाएंगे कि आप का वह अंग धीरे-धीरे साफ हो रहा है।

No comments