Breaking News

अजब :- सांप से भी ज्यादा जहरीला होता है ये फल रहे हमेशा दूर

आप सब लोग जानते हैं की किंग कोबरा के जहर से किसी भी इंसान की मौत कुछ ही मिनटों हो जाती है। लेकिन आज हम आपको ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो ​कोबर सांप के जहर से भी ज्यादा विषैला होता है। सरबेरा ओडोलम नाम का य पेड़ भारत समेत दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ अन्य देशों में पाया जाता है। यह इतना विषैला होता है की चंद मिनटों में इसांन की मौत हो जाती है।


इस पेड़ के फल को धरती का सबसे विषैले फल का ​दर्जा दिया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक  इस पौधे के बीज में सरबेरीन नामक तत्व पाया जाता है जो बहुत ज्यादा विषैला होता है।


सरबेरा ओडोलम के बारे में यह भी कहा जाता है कि अगर कोई इसे खा ले तो जांचकर्ताओं के लिए यह जानना मुश्किल हो जाएगा कि व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई। इसका सेवन करते ही शरीर में जलन, सिरदर्द और उल्टियां होने के बाद व्यक्ति की मौत हो जाती है।

इस विषैले पौधे से बचने के लिए प्रशासन समय-समय पर लोगों को जागरूक करता रहता है। भारत में इसे ‘सुसाइड पेड़’ के नाम से जाना जाता है

No comments