Breaking News

सर्दियों में साड़ी को ऐसे रखे गर्म

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन सर्द मौसम के चलते आप इसे नहीं पहन पा रही हैं, तो फिर आप इसके साथ लॉन्ग कोट, जैकेट पहनकर खुद को गर्म रख सकती हैं और साथ ही स्टाइलिश लुक भी पा सकती हैं। शॉप क्लूज (कैटेगरीज) की वरिष्ठ निदेशक रितिका तनेजा ने सर्दी के मौसम में साड़ी पहनने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं : 
सर्दियों में साड़ी के ऊपर आप जैकेट या लॉन्ग कोट या वेलवेट कोट पहन सकती हैं, जो आपको फैशनबल लुक देने के साथ ही गर्म भी रखेंगे। प्लेन साड़ी के ऊपर पहनने के लिए ब्रोकेड या कढ़ाई वाले जैकेट का चयन करें। 


साड़ी या जैकेट अलग-अलग रंग के पहनें या एक ही कलर के अलग टोन के जैकेट या साड़ी पहनें, जिससे आपको एक अलग लुक मिलेगा।



सर्द हवाओं से बचने के लिए आप स्कार्फ के बजाय हाई-नेक ब्लाउज या साड़ी के ऊपर स्वेटर पहन सकती हैं। सितारा या मनके लगे स्वेटर या थोड़ी चमक-दमक वाले स्वेटर आपकी साड़ी के ऊपर बेहद जंचेंगे।

 कॉटन साड़ी के ऊपर आप चाहें तो फॉर्मल काले या ग्रे रंग के जैकेट पहन सकती हैं।



स्मार्ट लुक के लिए आप साड़ी के साथ क्लासी ट्रेंच कोट भी पहन सकती हैं। स्टाइलिश दिखने के लिए आप निटेड (बुनाई वाले) मफलर लपेट सकती हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए यह बेहतरीन पहनावा है।

No comments