ये हैं अपनी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी सुपरस्टार
इंडस्ट्री के बीच स्टार्स में अनबन की खबरे तो हम अक्सर सुनते रहते हैं, बात करें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की तो इन दोनो के बीच लंबे समय से दुश्मनी चलती नज़र आ रही है.
loading...
पर अब खबर है की दोनों की पुरानी दुश्मनी अब दोस्ती में बदल गयी है, जी हां ये दोनों स्टार कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान साथ दिखे.
loading...
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इनकी एक फोटो अपलोड की है, जिसमें ये दोनों दोस्ताना अंदाज में नजर आ रहे हैं.
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह
काजल राघवानी ने फोटो के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए लिखा है कि “आप दोनों को फिर से इस अंदाज में देखकर काफी खुशी हो रही है.ये हम दोस्तों के लिए एक अच्छी खबर है.” वहीं, फैन्स ने भी इस फोटो को काफी पसंद किया है, इस फोटो को फेसबुक पर 9 हजार लाइक्स और इंस्टाग्राम पर 15 हजार लाइक्स मिले हैं.
बता दें कि काजल इन दोनों ही एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं, इन दोनों के साथ ही काजल की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैन्स ने काफी सराहा भी है. खेसारी के साथ ‘मेंहदी लगा के रखना’ और ‘बाबरी मस्जिद’ जैसी फिल्मों में काजल की केमेस्ट्री को पसंद किया गया था तो वहीं, पवन सिंह के साथ ‘तेरे जैसा यार कहां’ और ‘भोजपुरिया राजा’ में काजल की जोड़ी हिट रही थी…
50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी काजल भोजपुरी की सुपरस्टार हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से भी एक हैं.
वहीं, हाल ही में काजल के एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ‘छलकता हमरो जवनिया’ को यूट्यूब पर 100 मिलियन बार देखा गया, इस माइलस्टोन को पार करने वाला ये दूसरा भोजपुरी वीडियो है, जिसने काजल के स्टारडम में चार चांद लगा दिए.
No comments