Breaking News

अब या दीखता है गदर’ फिल्म का छोटा बच्चा

सभी ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ तो देखी ही होगी। यह फिल्म 2001 में रिलीज़ हुई थी और इस वर्ष की सबसे बड़ी हित साबित हुई थी। फिल्म में सनी देओल की दमदार अदाकारी और डायलॉग आज तक लोगों को याद हैं। सनी देओल के अलावा इस फिल्म में अमीषा पटेल और अमरीश पुरी भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। साथ ही इस फिल्म में एक बच्चा भी था, जिसने सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का रोल किया था।

फिल्म में सनी और अमीषा के बच्चे का नाम जीत रहता है, असल जीवन में उनका नाम उत्कर्ष शर्मा है। उत्कर्ष अब बड़े हो गए हैं और जल्द ही बॉलीवुड में कदम भी रखने वाले हैं। गदर में बाल किरदार निभाने के बाद, उन्होंने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया। उत्कर्ष ने चार वर्ष तक अमेरिका में निर्देशन और प्रोडक्शन का कोर्स किया, उनके पिता अनिल शर्मा भी एक निर्देशक हैं, इन्होने ही फिल्म ‘गदर’ का निर्देशन किया था।

उत्कर्ष ‘जीनियस’ नामक फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म के दो पोस्टर भी रिलीज़ किए जा चुके हैं। फिल्म ‘जीनियस’ इस वर्ष ही रिलीज़ होगी, फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट तय नहीं हुई है।

No comments