पूजा करते समय हमेशा याद रखे ये बाते
लगभग हर घर में देवी-देवताओं की पूजा-पाठ की जाती है और इसके लिए लोग समय-समय पर घर में मूर्तियाँ,वस्त्र,मिठाइयाँ आदि लाते है और भगवन को अर्पित करते हैं लेकिन कई बार अनजाने में लोग गलती कर देते है जिससे देवी-देवता नाराज हो जाते है और यह गलतियाँ वास्तु के अनुसार भी अशुभ माना जाता है.
तो दोस्तों कुछ ऐसी बातें हम जानते है जिसे करना हमारे घर में अशुभता का वास कराता है इसलिए इन गलतियों से बचकर रहना चाहिए.
#घर में या मंदिर में पूजा करते समय भगवान् को भोग लगाते है और मिठाई के साथ तुलसी के पत्ता भी भगवान् को चढाते है लेकिन जब भी तुलसी का पत्ता चढाते हैं तो पत्ता ताजा होना चाहिए सूखे या बासी पत्ते चढ़ाना अशुभ होता है.
#घर या मंदिर में पूजा-अर्चना करते समय फूल या फूल की माला देवी- देवताओं पर चढ़ाए जाते है लेकिन ये फूल या फूल की माला को शाम तक हटा देना चाहिए क्योंकि फूल या फुल की माला सूखने लगते हैं जो अशुभ होते हैं इसलिए इसे सूखने से पहले ही हटा देना चाहिए.
#घर या मंदिर में पूजा करते समय दीपक जलाने का रिवाज है लेकिन जो दीपक जलाते है उसे कहीं से खंडित यानि टुटा-फूटा नहीं होना चाहिए क्योंकि यह अशुभ फल देते हैं.
#मंदिर या पूजा घर में लोग मिट्टी या अन्य चीजों से बने मूर्ति या फोटो रखते हैं और ये कई बार किसी तरह टूट जाते हैं ऐसी टूटी हुई मूर्ति को घर या मंदिर में नही रखना चाहिए इसे कही नदी या तलब में प्रवाहित कर देना चाहिए क्योकि वास्तु के अनुसार यह अशुभ फल देते हैं.
No comments