Breaking News

अगर आप भी है आलसी तो जरूर रखे इन बातों का ध्यान


हमलोग इंसान है। हमारी दिमाग हमारे सोच से चलती है। जो दिल हमारा कहता है वही हम करते है। आज हम बात करने वाले है आलसीपन जो हर एक इंसान के दिमाग में बसता है। आलसीपन एक बीमारी नहीं बल्कि इंसान के दिमाग में बसा हुआ एक भम्र है।
अगर आप भी आलसी हैं तो हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे आप अपना आलसीपन को दूर कर सकते हैं। आलसीपन को दूर कैसे करें?
सबसे पहले आपको आलसीपन दूर करने के लिए अपनी खुद की सोच बदलनी होगी। ऐसा हम इसलिए कह रहें है क्योंके ज्यादातर लोग को आलसी तब आती है जब हम सोचते हैं कि हम थके हुए है। इसलिए आपके अंदर जो थकावट वाली बात है उसे कभी न सोचें।

दूसरी बात आलसीपन को दूर करने के लिए सुबह उठकर व्यायाम करें फिर उसके बाद स्नान करें।
तीसरी बात आलसीपन को दूर करने के लिए खानपान के प्रति भी आपको ध्यान रखना होगा। क्योंके आलसीपन ज्यादा भोजन करने की वजह से भी आता है। इसलिए आप भोजन कम मात्रा में ही लें, और सुबह के समय में फल का सेवन करें।
चौथी बात ये है कि जब कभी भी किसी काम को करना हो तो आप उस काम को समय पर ही करें। अगर आप उस काम करने में समय को टालते रहंगे तो आपके अंदर आलसीपन दिन व दिन बढ़ती रहेगी।
पांचवी बात ये की जब भी आपको आलसीपन आये तो उस समय आप अपनी सबसे पसंदीदा किताब को पढ़ें इससे आपका आलसीपन दूर होगा। कहावत है कि जिस चीज़ में हमें दिलचस्पी रहती है उस चीज़ को करने में हमें कभी आलसीपन नही आता।

No comments