Breaking News

जिम जाने से पहले जरूर जान ले ये बाते

एक अच्छी बॉडी बनाने के लिए _ उस पर किया जाने वाला वर्कआउट सबसे ज्‍यादा काम आता है और उससे ज्‍यादा जरूरी होता है, सही टेक्‍नीक। आप जब भी बॉडी बनाएं तो रातों - रात होने वाले चमत्‍कार के बारे में न सोचें। इसमें टाइम लगता है, इसके लिए आपको लगातार प्रयास करना होता है और फोकस करना होता है। इसके लिए आपको 6 - 12 तक काफी मेहनत करनी पड़ेगी और उसके बाद ही कोई फर्क नजर आएगा
 डॉक्टरी परीक्षण करवाएं _ सबसे पहले डॉक्‍टर से मिलें। अपनी बॉडी की जांच करवाएं। बॉडी की जरूरत समझें और उसकी मेडीकल कंडीशन को जानें। किसी भी एक्‍सरसाइज को करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह लें
बॉडी बनाने के लिए टाइम बनाएं _ प्लान कर लें कि आपको इतने से इतने टाइम में अपनी बॉडी को ऐसा बनाना है, इससे आप अपने लक्ष्‍य को पाने के लिए हर दिन मेहनत करेंगे।
खाने पीने का रखें धियान्
  •  एक से दो उबले हुए अंडे खा सकते है। अंडे में से पीला भाग निकाल कर खाए।
  • बादाम, अखरोट और दूध में कई जरुरी पोषक तत्व होते है, इनके सेवन से बॉडी में एनर्जी भी आती है।
  • ओटस में फाइबर की मात्रा जादा होती है जो वर्कआउट के टाइम पर ऊर्जा के स्तर को बनाये रखता है।
  • ब्राउन ब्रेड सैंडविच भी खा सकते है, इस में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होते है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
  • सेब, केला, या फ्रूट सलाद बना के खा सकते है। केला खाने से इतनी ऊर्जा मिलती है की आप अच्छे तरीके से वर्कआउट कर            सके, जिम जाने के आधा पोना घंटा पहले आप दो केले खा सकते है।

No comments