Breaking News

लड़की ने ट्वीट करके Amazon से मांगा बॉयफ्रेंड तो अमेज़न ने दिया ऐसा जबाब जानकर हैरान रह जाओगे

मौजूदा समय की बात करें तो हर कोई ई कॉमर्स वेबसाइट अपने ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानियों से निजात दिलाने के लिए सोशल मीडिया साइट्स का सहारा लेती हैं। हर कोई ई कॉमर्स वेबसाइट यह चाहती है कि उसका ग्रह हमेशा उनकी वेबसाइट से खुश रहें। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में एक इ कॉमर्स वेबसाइट ने अपने कस्टमर को खुश करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके चर्चे आजकल सोशल मीडिया साइट्स ट्विटर पर खूब हो रहे हैं।


दरअसल एक लड़की ने सोशल मीडिया साइट्स ट्विटर पर Amazon को टैग करते हुए ट्वीट किया कि ‛हाय अमेज़न इंडिया तुम खुद को दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट कहते हो, लेकिन मैंने आपकी वेबसाइट को घंटो खोजा लेकिन मुझे वह नहीं मिला जिसकी मुझे जरुरत है।

लड़की के द्वारा की गई ट्वीट का जवाब देते हुए Amazon ने कहा कि वह अपने ग्राहकों की जरूरतें जानने के बाद उसकी दिशा में हर वक्त प्रयास करते रहते हैं। क्या आप हमें ये बता सकते हैं कि आप हमारी वेबसाइट पर किस चीज की तलाश कर रही थी। Amazon के इस सवाल के जवाब में लड़की ने कुछ ऐसी डिमांड कर दी, जिसको कोई भी कॉमर्स वेबसाइट नहीं बेच सकती और ना ही खरीद सकती है। लड़की ट्वीट करके कहा कि ‛आशिक के लिए एक सनम चाहिए’।

लड़की के द्वारा करी गई इस फरमाइश को लेकर अमेजन ने भी लड़की को उसी भाषा में जवाब दिया और लड़की की डिमांड को पूरा कर दिया। दरअसल अमेजन ने जवाब दिया कि ‛ये अक्खा इंडिया जानती है, कि हम तुम पर मरता है। दिल क्या चीज है जानम, अपनी जान तेरे नाम करता है।’ लड़की और ई कॉमर्स वेबसाइट Amazon बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी के साथ वायरल हो गई। लोगों को अमेज़न के द्वारा दिया गया जवाब बहुत पसंद आया और लोग भी अमेज़न के इस जवाब पर तरह-तरह के कमेंट करने पर लगे हुए हैं।

No comments