Breaking News

अगर रहना है सेहतमंद तो जरूर अपनाये ये टिप्स



1-  निरंतर व्यायाम करें
आज का जीवन बहुत भागदौड़ भरा है। दिनभर ऑफिस में बैठे बैठे काम करने से आपकी पीठ तथा रीढ़ की हड्डी पर काफी दबाव पड़ता है और आपकी पीठ में दर्द की शिकायत होने लगती है। इससे बचने के लिए आप प्रतिदिन व्यायाम जरूर करें। इस प्रकार से यदि आप ये आदतें अपने जीवन में अपनाती हैं तो आप लंबे समय तक अपने स्वास्थ्य को सही रख सकेंगी।



2- भोजन सही से करें
करने पर आपके पेट को भोजन पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगानी पड़ती है तथा आपका भोजन आसानी से पच जाता। जिससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।


3- टहलने की आदत डालें
आप को हमेशा खुद को सक्रिय रखना चाहिए। इसके लिए आप बाजार जानें के लिए वाहन के स्थान पर पैदल जानें का विकल्प ले सकती है। इसके अलावा सुबह व शाम को जरूर टहलें। ये आदत आपके शरीर तथा आपके स्वास्थ्य को बहुत फायदा पहुंचाएगी।

4- पूरी नींद लें
भोजन की तरह हमारे स्वस्थ जीवन के लिए अच्छी नींद भी बहुत जरुरी है। यदि आप पूरी नींद लेती हैं तो आप स्वस्थ रहती हैं। आपको कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके लिए जरुरी है कि आप अपने बैडरूम में टीवी या कंप्यूटर न रखें क्योंकि इनकी मौजूदगी से नींद में खलल पड़ता है।

5-एक गिलास गर्म पानी का करें सेवन
आप प्रत्येक दिन एक गिलास गर्म पानी का सेवन जरूर कीजिये। यदि आपने कुछ भारी खा लिया है तो आपके लिए गर्म पानी का सेवन बहुत लाभकारी रहेगा। ऐसा करने पर आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है तथा आपकी स्किन ग्लो करने लगती है। अतः दिन में एक बार गर्म पानी का सेवन जरूर कीजिये।

No comments